इंजी. शादाब हैदर दूसरी बार बने सपा युवजन सभा बिजनौर के जिलाध्यक्ष
इंजी. शादाब हैदर दूसरी बार बने सपा युवजन सभा बिजनौर के जिलाध्यक्ष
सहारा सन्देश टाइम्स
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने मिर्जापुर सैद उर्फ नयागांव, तहसील नजीबाबाद निवासी इंजी. शादाब हैदर को जनपद बिजनौर की समाजवादी युवजन सभा का दूसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इंजी. शादाब हैदर की दोबारा नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि शादाब हैदर लंबे समय से संगठन और युवाओं के बीच सक्रिय हैं तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं। उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनने से युवाओं में उत्साह बढ़ा है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में समाजवादी युवजन सभा जनपद बिजनौर में संगठन को और मजबूत करने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगी।
शादाब हैदर की नियुक्ति पर समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



Post Comment