ईख के खेत में मिला 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, डेढ़ साल की बच्ची भी मिली
ईख के खेत में मिला 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, डेढ़ साल की बच्ची भी मिली
दाहिने हाथ पर गुदा है ‘ॐ’ का चिन्ह, पहचान के लिए पुलिस ने जारी किए मोबाइल नंबर
सहारा सन्देश टाइम्स
बिजनौर । थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम आलमपुर एडवा में बुधवार सुबह ईख के खेत में करीब 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव के पास करीब डेढ़ वर्ष की एक बच्ची भी मिली है, जिसे पुलिस ने अपने संरक्षण में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्राम आलमपुर एडवा स्थित ईख के खेत में महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला ने पीले रंग का शूट-सलवार पहन रखा है। उसके दाहिने हाथ पर ‘ॐ’ का चिन्ह गुदा हुआ है, जिसे पहचान के प्रमुख आधार के रूप में बताया गया है।
महिला के पास करीब डेढ़ वर्ष की बच्ची भी मिली है। पुलिस द्वारा महिला की पहचान और उसके परिजनों की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि महिला के संबंध में किसी भी व्यक्ति को जानकारी हो तो तत्काल थाना नूरपुर पुलिस को सूचना दें।
पुलिस ने महिला की पहचान में मदद के लिए सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
सूचना देने के लिए संपर्क नंबर:
📞 थाना नूरपुर: 8218848502
📞 9454403141



Post Comment