Loading Now

गांव-गांव, बूथ-बूथ पहुंचकर सपा का प्रचार कर रहे हाजी रफ़ीक़ अंसारी

गांव-गांव, बूथ-बूथ पहुंचकर सपा का प्रचार कर रहे हाजी रफ़ीक़ अंसारी

कमालपुर उर्फ खाईखेड़ी में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील

सहारा सन्देश टाइम्स

नजीबाबाद। समाजवादी पार्टी के नेता हाजी रफ़ीक़ अंसारी इन दिनों नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क और प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कमालपुर उर्फ खाईखेड़ी में एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गई, जहां ग्रामीणों ने हाजी रफ़ीक़ अंसारी का फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सभा के दौरान आगामी चुनाव, पार्टी की नीतियों और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया गया।
नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता हाजी नियाज़ अंसारी ने की, जबकि संचालन शहजाद मलिक ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हाजी रफ़ीक़ अंसारी ने कहा कि आने वाला समय समाजवादियों का है। जनता के बीच समाजवादी पार्टी के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से लोगों की समस्याओं को समझने और उनकी आवाज को पार्टी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को पार्टी की नीतियों और आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने वोट की कीमत समझें और किसी के बहकावे में आकर अपना मत बर्बाद न करें।
सभा के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं और अपनी अपेक्षाओं को भी सामने रखा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क बनाए रखने और आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय रहने की बात कही।
इस मौके पर नियाज़ अहमद, जाहिद अंसारी, हामिद अंसारी, खालिद अहमद, साजिद अहमद, शराफ़त अंसारी, शाकिर अहमद, असलम अंसारी, शमशुद्दीन अंसारी, साबिर मलिक, आमिर अहमद, हकीमुल्लाह अंसारी, आरिफ अंसारी, इक़बाल अहमद, सईद अहमद, शरीफ ठेकेदार, नईम अहमद, फरीद मलिक, इमरान अहमद, शोएब अहमद, नौसीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Comment

मनोरंजन