Loading Now

फाफामऊ समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, एसडीएम भारती मीणा ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

फाफामऊ समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, एसडीएम भारती मीणा ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। फाफामऊ थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम भारती मीणा ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान जमीन पर कब्जे, सड़क और नाली से जुड़े विवादों सहित विभिन्न जनसमस्याएं सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत दिलाने का भरोसा दिया।
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। एसडीएम भारती मीणा ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवादों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सड़क और नाली से जुड़े विवादों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर कानूनगो फूलचंद, अरुण अग्रहरि, लेखपाल प्रदीप त्रिपाठी, नेपाल, महेंद्र चौधरी सहित अन्य राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

Post Comment

मनोरंजन