Loading Now

चौधरी जगदेव सिंह इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

चौधरी जगदेव सिंह इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्य अतिथि विधायक राजमणि कोल ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह, कहा- बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य

सहारा संदेश टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। कोरांव विधानसभा क्षेत्र के टीकर गाँव मे स्थित चौधरी जगदेव सिंह इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरांव विधायक राजमणि कोल शामिल हुए। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधायक राजमणि कोल ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास ही सशक्त एवं विकसित भारत की नींव है। शिक्षा के साथ संस्कार भी जीवन में बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी शिक्षा और संस्कार के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ें तथा अपने परिवार, विद्यालय, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें। वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के बच्चों और उनके उत्साहपूर्ण माहौल की सराहना की गई। विधायक ने विद्यालय परिवार, क्षेत्रवासियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम अवध कुशवाहा, प्रधानाचार्य डॉ. साबिर अली, डॉ. अवधेश कुमार सिंह, बबुआन द्विवेदी, विधायक पीआरओ अखण्ड पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous post

नजीबाबाद तहसील में भारतीय किसान यूनियन, लोक शक्ति ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Next post

दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु बदायूँ पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Post Comment

मनोरंजन