हिमांशु का रिजल्ट देख, झूम उठे मम्मी पापा, मौसी ने दी बधाई
हिमांशु का रिजल्ट देख, झूम उठे मम्मी पापा, मौसी ने दी बधाई
सहारा सन्देश टाइम्स
ज्ञानू सोनी
कौशाम्बी। छत्तीसगढ़ रायपुर सीबीएसई बोर्ड का छात्र-छात्राओं ने रिजल्ट देखना शुरू कर दिया। किसी ने मोबाइल पर तो किसी ने लैपटॉप-कंप्यूटर के साथ ही साइबर कैफे और स्कूल जाकर रिजल्ट देखा। इतना ही नहीं बच्चों ने मंदिरों में जाकर प्रसाद भी चढ़ाया और अपने शिक्षकों व माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया। कौशाम्बी के हिमांशु सोनी ने भी कड़ी मेहनत कर 71% पास कर अपने आप को गौरवान्वित ख़ुशी जाहिर की हिमांशु ने बताया की माँ पिता जी और अध्यापक, की वजह से आज मै इस अंक को प्राप्त किया हु! जिसका श्रेह सर्वाप्रथम स्कूल को जाता है, कहते है माता पिता सालों की कमाई अपने बच्चों पर अच्छे रिजल्ट देखने को लेकर खून पसीना एक करदेते है आपको बता दे कौशाम्बी के मलाक सद्दी गांव के रहने वाले हिमांशु सोनी पुत्र शंकर सोनी अपने जीवन के पड़ाव को लेकर रायपुर शहर के जगन्नाथ मंदिर क्षेत्र के समीप रहने चले आये वहीं भरण पोषण की दिनचर्या को झेलते हुए और निरंतर कड़ी मेहनत मजदूरी करके बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू कर दिया देखते ही देखते हिमांशु 12वी कक्षा मे कड़ी मेहनत करके 71% उत्तीर्ण का रिजल्ट पास किया जिसको लेकर घर मे ख़ुशी का माहौल बना हुआ था हिमांशु ने अपने विद्यालय के प्रिंसपल श्रीमति अल्का द्विवेदी को प्रणाम कर अभिवादन,धन्यवाद किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगनिया रायपुर
की उच्चतम शिक्षा से परिपूर्ण है यह विद्यालय अपने आप को शिक्षा जगत में मोहताज नहीं है शिक्षकों, स्कूल संचालकों व छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल था। जैसे ही सीबीएसई की साइट पर रिजल्ट अपलोड हुआ। उसके बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिलते चले गए। हर तरफ खुशी का माहौल था। परिणाम घोषित होने के बाद से घरों, कॉलोनियों, परिवार व स्कूलों में खुशी का माहौल था। जिले में सीबीएसई मान्यता प्राप्त कई स्कूलों में परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले ही बच्चे पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा परिणाम ने विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। छात्रों के चेहरों पर खुशी की चमक दिखाई दे रही थी। बच्चे मारे खुशी के फूले नहीं समा रहे थे। पास होने की खुशी में मिठाइयां खाने और खिलाने का दौर देर शाम तक चलता रहा। रिश्तेदारों और दोस्त एक दूसरे, को व्हाट्सएप, फेसबुक, कर बधाई दे रहे थे। अभिभावकों में भी खासी खुशी देखी गईं।


Post Comment