Loading Now

सायरन बजाकर मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात स्थित से बचाव के लिए आमजन को किया प्रशिक्षित

सायरन बजाकर मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात स्थित से बचाव के लिए आमजन को किया प्रशिक्षित

सहारा सन्देश टाइम्स
ज्ञानू सोनी

कौशाम्बी। शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में दिनांक 07.05.2025 को मधुशूदन हुल्गी जिलाधिकारी एवं नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कादीपुर मंझनपुर में किसी भी आपात स्थित से बचाव व राहत कार्य के लिए आमजनमानस को सायरन बजाकर मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
मॉक ड्रिल के द्वारा जनपद के फायर सर्विस, यूपी-112, स्थानीय पुलिस के कर्मियों एवं रिटायर्ड फौजियों के द्वारा आग एवं विस्फोटक से बचाव करने के तरीके एवं घायलों को प्राथमिक उपचार देने एवं अन्य राहत कार्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।इस अवसर पर जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, स्थानीय पुलिस कर्मी, फायर सर्विस के जवान, भूतपूर्व सैनिक, मेडिकल स्टाफ छात्र एवं मीडिया कर्मियों समेत आमजनमानस के लोग मौजूद रहे।

Post Comment

मनोरंजन