Loading Now

बैंक ग्राहकों को रूपये 02 लाख का बीमा कवर प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाएं संचाालित हैं

 

बैंक ग्राहकों को रूपये 02 लाख का बीमा कवर प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाएं संचाालित हैं

 

सहारा सन्देश टाइम्स

बिजनौर ।  जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अखिल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मानित बैंक ग्राहकों को रूपये 02 लाख का बीमा कवर प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाएं संचाालित हैं। विदित है कि इन योजनाओं का प्रत्येक वर्ष मई के महीने में नवीनीकरण कराया जाना आवश्यक है । उन्होंने सभी सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध किया है कि इन योजनाओं की निरन्तरता बनाये रखने के लिये इस मई के महीने में आगामी 31 मई,2025 तक अपने खाते में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नवीनीकरण के लिए रू0 436/- एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के नवीनीकरण के लिए रू0 20/- और दोनों योजनाओं में नामांकित व्यक्तियों को रू0 456/ अर्थात लगभग 500/का न्यूनतम बैलेन्स अवश्य बनाये रखें ।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 02 लाख का बीमा कवर, रू0 436/प्रतिवर्ष, शामिल होने की आयु सीमा 18 से 50 वर्ष तक एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 02 लाख का दुघर्टना बीमा कवर, रू० 20/प्रतिवर्ष, शामिल होने की आयु 18 से 70 वर्ष तक।
अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक ने ऐसे पात्र बैंक खाताधारक, जिन्होंने अभी तक उपरोक्त दोनों योजनाओं में बीमा नही कराया है, से इन कल्याणकारी योजनाओं में नामांकन कराने एवं 02 लाख का सुरक्षा कवच प्राप्त करने का आहवान किया है।

Previous post

उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग की कन्याओं के विवाह के लिए शादी अनुदान योजना शुरू की

Next post

नजीबाबाद के सभागार कक्ष में आगामी 29 मई,2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से महिला जन-सुनवाई  होगी 

Post Comment

मनोरंजन