कृषि वैज्ञानिक द्वारा किसानों को वर्तमान में गन्ने की फसल में आ रही बीमारियों एवं उनके निदान के विषय में जानकारी दी गयी
कृषि वैज्ञानिक द्वारा किसानों को वर्तमान में गन्ने की फसल में आ रही बीमारियों एवं उनके निदान के विषय में जानकारी दी गयी
सहारा सन्देश टाइम्स
बिजनौर। उपनिदेशक कृषि गिरीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जनपद में विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025″ अन्तर्गत विकास खण्ड जलीलपुर के 03 ग्राम पीपलसाना, ईस्माइलपुर व बागडपुर, विकास खण्ड कोतवाली के 03 ग्राम जहानाबाद, सांगरवाला, ब्राहमनवाला एवं विकास खण्ड अफजलगढ़ के 03 ग्राम-जाफ्तानगर, रायपुरी एवं जयसिंह जोत में जिलाधिकारी बिजनौर द्वारा गठित तीनों टीमों (के०वी० के० नगीना के वैज्ञानिक, आई०सी०आर० दिल्ली के वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के तकनीकी कर्मचारी) द्वारा गोष्ठियों का आयोजन किया गया। ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025″ अन्तर्गत आयोजित गोष्ठियों में विकास खण्ड जलीलपुर के ग्रामों में इस अवसर पर गिरीश चन्द्र उप कृषि निदेशक बिजनौर, डा० के० के० सिंह, कृषि वैज्ञानिक, डा० शिंवागी, डा० रविन्द्र कुमार सी०आई०आर०सी०, विकास खण्ड- कोतवाली में डा० शकुन्तला गुप्ता, डा० पिन्टू कुमार, डा० सिद्वार्थ साहा सी०आई०आर०सी०, विकास खण्ड-अफजलगढ़ डा० प्रतिमा गुप्ता, डा० भूपेन्द्र सिंह, डा० दिव्या सी०आई०आर०सी० एवं कृषि विभाग के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उप कृषि निदेशक बिजनौर द्वारा ग्राम पीपलसाना, ईस्माइलपुर में आयोजित गोष्ठी में कृषि विभाग में चल रही योजनाओं तथा खरीफ सीजन के बीजों एवं उन पर देय अनुदान के विषय में भी जानकारी दी गयी। साथ ही, पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना के विषय में बताया गया। डा० के०के० सिंह कृषि वैज्ञानिक द्वारा किसानों को वर्तमान में गन्ने की फसल में आ रही बीमारियों एवं उनके निदान के विषय में जानकारी दी गयी। साथ ही, हरी खाद के महत्व के विषय में भी विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध करायी गयी। डा० शिवांगी द्वारा गोष्ठी में उपस्थित कृषकों को मृदा की जांच क्यो आवश्यक है? तथा मृदा की जांच के परिणामों के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी गयी। साथ ही धान की डी०एस०आर० पद्धति के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। डा० रविन्द्र कुमार वैज्ञानिक सी०आई०आर०सी० द्वारा गोष्ठी में उपस्थित कृषकों को पशुपालन के विषय में नवीनतम जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
डा० शकुन्तला गुप्ता, प्रभारी के०वी०के० नगीना द्वारा गोष्ठी में उपस्थित कृषकों को मशरूम की खेती की तकनीकी जानकारी दी गयी। मुकेश कुमार सहायक विकास अधिकारी (कृषि) द्वारा ग्राम जहानाबाद, सांरगवाला में आयोजित गोष्ठी में कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत ई०के०वाई०सी०. आधार सीडिंग एवं अन्य जानकारी दी गयी। डा० पिन्टू कुमार कृषि वैज्ञानिक द्वारा भी किसानों को खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की नई-नई प्रजायितों एवं धान में लगने वाले रोगों की रोकथाम के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। डा० सिद्वार्थ साहा, सी०आई०आर०सी० द्वारा कृषकों को पशुपालन के विषय में नवीनतम जानकारी दी। डा० प्रतिमा गुप्ता कृषि वैज्ञानिक द्वारा किसानों को ग्रीष्मकालीन सब्जियों की खेती के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। डा० दिव्या, सी०आई०आर०सी० की कृषि वैज्ञानिक द्वारा भी गोष्ठी में उपस्थित कृक्षकों को कृषि एवं पशुपालन एवं औद्योनिक फसलों के विषय में नवीनतम जानकारी उपलब्ध करायी गयी।



Post Comment