Loading Now

आरोग्यम हॉस्पिटल,मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड मेजा ने अस्थि रोग चिकित्सा के क्षेत्र में स्थापित किया ऐतिहासिक कीर्तिमान

आरोग्यम हॉस्पिटल,मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड मेजा ने अस्थि रोग चिकित्सा के क्षेत्र में स्थापित किया ऐतिहासिक कीर्तिमान

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड मेजा स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल ने अपने इतिहास में पहली बार गंभीर रोगियों की लगातार तीन सफल अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक) सर्जरी संपन्न कर चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
यह उपलब्धि अस्पताल की बढ़ती चिकित्सकीय क्षमताओं, चिकित्सा दल के समर्पण, आपसी समन्वय एवं टीम भावना का प्रतीक है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन तथा एनटीपीसी प्रबंधन के सहयोग एवं प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
यह उपलब्धि उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों के प्रभावी उपयोग, चिकित्सकीय कौशल में निरंतर वृद्धि तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही, यह आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड के सतत प्रयासों को भी सुदृढ़ करती है।
आरोग्यम हॉस्पिटल की यह सफलता मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड परिवार के लिए गर्व का विषय है तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर विस्तार और गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post Comment

मनोरंजन