Loading Now

मिशन शक्ति 6.0 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

मिशन शक्ति 6.0 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज। मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज में महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाली महिलाओं को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रयागराज की धर्मपत्नी श्रीमती अमिता राज ने की।
कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त नगर/लाइन्स सुश्री श्रुति श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त करछना सुश्री कुंजलता तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली सुश्री निकिता श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों की महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में एनसीसीसी, सिविल डिफेंस, जिला बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला प्रोबेशन कार्यालय तथा स्वयंसेवी संगठनों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं: अविका शर्मा ने 97.17 प्रतिशत, भारती सिंह ने 96.83 प्रतिशत तथा नंदनी यादव ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की। इन मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
पुलिस विभाग: महिला उपनिरीक्षक अमिता, एयरपोर्ट; महिला उपनिरीक्षक ज्योति रावत; महिला उपनिरीक्षक शिवानी मिश्रा, बहरिया; महिला उपनिरीक्षक शालिनी गौतम, उतरांव; महिला उपनिरीक्षक शालू कुमारी, सरायममरेज; महिला उपनिरीक्षक सपना, नैनी; महिला मुख्य आरक्षी अमिता सिंह, हमीरपुर तथा महिला आरक्षी आरती गौतम, थाना कैंट को सम्मानित किया गया।
सिविल डिफेंस: अभिलाषा सिंह, सिम्मी कुमारी, शीला वर्मा, रीनू श्रीवास्तव, रीना साहू, रजनी सिंह तथा कात्यायनी बाजपेई को भी उनके योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की भागीदारी ने महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। मिशन शक्ति 6.0 के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और उनके उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने पर विशेष जोर दिया गया।

Previous post

लव स्टोरी अभिमन्यु की’: दिल्ली में निर्माताओं ने आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस, फिल्म की प्रासंगिकता पर मीडिया से की चर्चा; 30 अक्टूबर को होगी सिनेमाघरों में रिलीज

Next post

नीलगाय से टकराई कार अचानक हुई टक्कर से कार सवार व नीलगाय दोनों गंभीर रूप से हुऐ घायल

Post Comment

मनोरंजन