बिजनौर में जिला होमगार्ड्स कार्यालय का शिलान्यास एवं मंत्रोच्चार के मध्य भूमि पूजन किया गया
बिजनौर में जिला होमगार्ड्स कार्यालय का शिलान्यास एवं मंत्रोच्चार के मध्य भूमि पूजन किया गया
सहारा सन्देश टाइम्स
बिजनौर। मा0राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति ने अपने बिजनौर भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रातः 8:10 बजे न्यू सिटी (खेम सिंह कॉलोनी) निकट कृष्णा कॉलेज नूरपुर रोड, बिजनौर में जिला होमगार्ड्स कार्यालय का शिलान्यास एवं मंत्रोच्चार के मध्य भूमि पूजन किया।
माननीय मंत्री जी के साथ आज जनपद बिजनौर में जिला होमगार्ड कार्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर,मंडली कमांडेड मुरादाबाद
राम नारायण, श्रीमती कमलेश सैनी पूर्व विधायक चांदपुर,जिला कमांडेंट वेदपाल सिंह, श्रीमती इंदिरा सिंह अध्यक्ष नगर पालिका, जिला कमांडेंट संभल ज्ञान प्रकाश, संजय नाथ, महेंद्र प्रजापति, नरेश भाटी, नवदीप गोयल, वीरेंद्र सिंह आदि मा0 जनप्रतिनिधि, गणमान्य, महानुभाव, अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी संख्या में होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे|
जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय बिजनौर के शिलान्यास के शुभ अवसर पर मा0 मंत्री ने कहा कि विभाग को वर्षों से अपने भवन की प्रतीक्षा थी, जो आज पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में होमगार्ड्स की सहायता के लिए हमने बैंकों से टाइअप किया तथा सभी सुविधाएं एवं व्यवस्थाऐं ऑनलाइन की। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवानों के लिए जहां-जहां भवन किराए पर चल रहे हैं वहां पर भी भवनों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में रामपुर, मुरादाबाद में आज बिजनौर में भूमि पूजन व शिलान्यास हुआ। उन्होंने इस अवसर पर होमगार्ड विभाग बिजनौर को भवन के लिए बहुत-बहुत बधाई व बहुत शुभकामनाएं प्रदान की।
मा0मंत्री जी ने कहा कि विभाग के लिए नया अध्याय शुरू हो रहा है स्थायी भवन की उपलब्धता से विभाग को न केवल बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी सुगमता आएगी साथ ही इससे होमगार्डों के प्रशिक्षण, तैनाती और प्रशासनिक कामकाज के संचालन में भी गुणवत्ता आएगी।
मा० मंत्री ने कहा कि होमगार्ड्स के जवान जहां भी ड्यूटी करें वहां पर अपनी एक अमिट पहचान बनायें। उन्होंने कहा कि सभी होमगार्ड्स सेवक के रूप जहां भी कार्य करते हैं सेवा भाव से कार्य करें। उन्होंने आगे कहा कि हमारे होमगार्ड्स समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण, माकड्रिल व त्योहारों व अन्य अवसरों पर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हैं, जिसकी प्रशंसा हमेशा शासन प्रशासन में की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में भी होमगार्ड के जवानों द्वारा स्वयं की चिंता छोड़ते हुए अपनी ड्यूटी को बेखौफ होकर पूरी सावधानी व सुरक्षा ऐहतियात बरतते हुए बखूबी निभाया था।
उन्होंने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान होमगार्ड्स ने मॉकड्रिल के माध्यम से अपने कार्यों और गतिविधियों से पूरे देश को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स के जांबाज जवान पूरे प्रदेश सहित बिजनौर में पूरी जागरूकता और तत्परता के साथ कार्य कर रहे है। और वह मोहर्रम का जुलूस, ईद की नमाज, शोभायात्रा रामलीला नवरात्रि मेला आदि त्योहारों में अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाते हैं।
जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय बिजनौर के शिलान्यास के शुभ अवसर पर माननीय मंत्री जी का कार्यक्रम के दौरान मंडली कमांडेंट मुरादाबाद एवं जिला कमांडेंट बिजनौर द्वारा बुके देकर स्वागत किया एवं कृष्ण जी की मूर्ति सप्रेंम भेंट की गई। इस अवसर पर मा0 मंत्री की उपस्थिति में मा0 अतिथियों एवं अन्य अतिथिगणों, संबंधित को स्मृति चिन्ह् सप्रेंम भेंट किए गए। तथा नेत्र संबंधी आयुर्वेदिक दवा, संकलन भजन की किताब भी भेंट की गई। माननीय मंत्री जी द्वारा इस शुभ अवसर पर कार्यालय परिसर की भूमि पर पीपल का वृक्ष लगाकर पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर विभाग द्वारा बताया गया लगभग 25.55 मीटर (करीब पौने तीन बीघा) विभाग को आवंटित भूमि में अब यह भवन करीब लगभग दो करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से नया भवन तैयार किया जाएगा।


Post Comment